ॐMyNimantran.com टेम्पलेट चुनें

मदद / Help

निमंत्रण कैसे बनाएँ?

  1. टेम्पलेट चुनें — होम पेज पर अवसर (शादी, जन्मदिन, गृह प्रवेश…) चुनिए और पसंद के डिज़ाइन पर “इसे चुनें” दबाइए।
  2. विवरण भरिए — नाम, परिवार, तारीख़, समय, स्थान और फ़ोन नंबर डालिए। दाईं ओर लाइव झलक तुरंत बदलती रहती है।
  3. सहेजें — “सहेजें” दबाते ही निमंत्रण साइट पर सुरक्षित हो जाता है और शेयर लिंक अपने आप बन जाता है। इसी के साथ नीचे 📄 PDF बनाएँ और (चालू हो तो) HTML डाउनलोड के बटन खुलते हैं — सहेजने से पहले ये नहीं दिखते।
  4. भेजिए — लिंक कॉपी कीजिए, WhatsApp बटन दबाइए या QR कोड दिखाइए। मेहमान एक टैप में पूरा निमंत्रण — फ़ोटो, संगीत और एनिमेशन सहित — अपने फ़ोन पर देख लेंगे।

निमंत्रण कैसे भेजें?

  • WhatsApp: सहेजने के बाद WhatsApp बटन दबाइए — लिंक के साथ संदेश तैयार मिलेगा। मेहमान को न कोई ऐप चाहिए, न फ़ाइल।
  • लिंक कॉपी करके: कॉपी दबाइए और लिंक किसी भी चैट, SMS, ईमेल या सोशल पोस्ट में चिपका दीजिए।
  • QR कोड: QR बटन दबाकर कोड सेव कर लीजिए — छपे हुए कार्ड, दुकान या बैनर पर लगाने के लिए।
  • PDF: जिन्हें छपा हुआ कार्ड चाहिए, उनके लिए सहेजने के बाद आए 📄 PDF बनाएँ बॉक्स से PDF निकाल लीजिए।

अगर साइट के मालिक ने HTML डाउनलोड चालू रखा है, तो सहेजने के बाद HTML फ़ाइल डाउनलोड करें बटन भी दिखेगा — यह पूरा निमंत्रण एक .html फ़ाइल में देता है, जिसे WhatsApp पर Document की तरह भेजा जा सकता है। यह अब एक अतिरिक्त विकल्प है, ज़रूरी नहीं।

भाषा बदलना (६ भाषाएँ)

ऊपर दाईं ओर भाषा का बटन है। हिन्दी, English, मराठी, ગુજરાતી, ਪੰਜਾਬੀ और संस्कृतम् — जो चुनेंगे, पूरी साइट (होम पेज, संपादक, बटन) उसी भाषा में हो जाएगी और अगली बार भी वही याद रहेगी।

संगीत के बारे में

साइट पर दिए गए सभी ट्रैक इसी साइट के लिए बनाए गए हैं, इसलिए इन्हें भेजने पर कोई कॉपीराइट दिक्कत नहीं। अपनी ऑडियो फ़ाइल भी जोड़ सकते हैं — पर फ़िल्मी गाने बिना अनुमति के न डालें। ब्राउज़र के नियम के कारण संगीत तभी बजता है जब खोलने वाला कार्ड पर एक बार टैप करे।

निमंत्रण का आकार

फ़ोटो और संगीत निमंत्रण के अंदर ही सहेजे जाते हैं। मोबाइल डेटा पर लिंक जल्दी खुले, इसके लिए ३–४ फ़ोटो तक रखिए। HTML फ़ाइल चाहिए तो “बिना संगीत डाउनलोड करें” से हल्की फ़ाइल मिलती है।

मेरा डेटा कहाँ जाता है?

कहीं नहीं। सब कुछ आपके ब्राउज़र में ही बनता और सहेजा जाता है। ब्राउज़र का डेटा साफ़ करने पर ड्राफ़्ट मिट सकते हैं, इसलिए ज़रूरी काम का बैकअप (JSON) सहेज लीजिए।

स्क्रॉल पर एनिमेशन

“एनिमेशन” सेक्शन में स्क्रॉल पर आने का अंदाज़ चुनिए — नीचे से ऊपर उठना, ज़ूम, पन्ना पलटना (3D), बारी-बारी दाएँ-बाएँ, धुंध से साफ़, परदा खुलना, कार्ड खुलना, झूलना, या कुछ नहीं। कुल 10 अंदाज़।

  • ऊपर-नीचे दोनों तरफ़ — चालू रखने पर वापस ऊपर स्क्रॉल करने पर भी एनिमेशन दोबारा चलता है।
  • एक-एक करके पंक्तियाँ — कार्ड के अंदर की लाइनें क्रम से आती हैं।
  • पैरालैक्स — पहली स्क्रीन पर नाम और फ़ोटो अलग-अलग रफ़्तार से चलते हैं, जिससे गहराई लगती है।
  • प्रगति-पट्टी और “ऊपर जाएँ” बटन अलग से चालू/बंद किए जा सकते हैं।
  • कार्यक्रम की लकीर और फ़ोटो गैलरी अपने आप एक-एक करके खुलती हैं।
  • जिन मेहमानों के फ़ोन में “कम एनिमेशन (Reduce Motion)” चालू है, उनके लिए ये अपने आप बंद हो जाते हैं।

पूरी स्क्रीन पर जाँचने के लिए झलक के ऊपर “नई टैब में खोलें” दबाइए।

अपने रंग चुनना

“डिज़ाइन और रंग” में 22 तैयार जोड़ियों के अलावा अपने रंग इस्तेमाल करें चुनिए। पृष्ठभूमि गहरी या हल्की, फिर तीन रंग — पृष्ठभूमि, मुख्य (सुनहरा) और लिखाई। बाक़ी रंग अपने आप बन जाते हैं और साइट बताती है कि लिखाई पढ़ने लायक़ है या नहीं।

मेहमानों की सूची और व्यक्तिगत लिंक

  1. पहले “शेयर, QR और सुरक्षा” में निमंत्रण का वेब पता भरिए (अपलोड करने के बाद वाला लिंक)।
  2. “मेहमानों की सूची” में नाम जोड़िए — एक-एक करके या “नाम चिपकाएँ” से एक साथ।
  3. हर मेहमान के सामने 🔗 लिंक कॉपी और 💬 WhatsApp पर भेजें मिलेगा। उस लिंक से खुलने पर निमंत्रण के ऊपर “प्रिय <नाम> जी” दिखता है।
  4. CSV डाउनलोड से पूरी सूची (नाम, फ़ोन, लिंक, संदेश) Excel में खुल जाती है।

सूची सिर्फ़ आपके ब्राउज़र में रहती है और डाउनलोड की गई निमंत्रण फ़ाइल में नहीं जाती।

RSVP फ़ॉर्म

“शेयर, QR और सुरक्षा” में RSVP चालू कीजिए और अपना WhatsApp नंबर डालिए। मेहमान निमंत्रण में ही हाँ/ना, कितने लोग और संदेश भरेगा, और “WhatsApp से भेजें” दबाते ही तैयार संदेश आपके नंबर पर आ जाएगा। कोई सर्वर या डेटाबेस नहीं चाहिए।

QR कोड और शगुन (UPI)

और क्या-क्या जोड़ सकते हैं?

विरासत — प्रीमियम शाही थीम

शादी के लिए एक नया, ज़्यादा महँगा दिखने वाला रूप — हाथीदाँत सफ़ेद, गहरा वाइन और शैम्पेन सुनहरा रंग, शांत सेरिफ़ शीर्षक और दूल्हा-दुल्हन के नाम सुंदर कैलिग्राफ़ी में।

कोई भी पुराना टेम्पलेट चुनकर भी यह रूप लिया जा सकता है — संपादक में डिज़ाइन वाले हिस्से में कार्ड का ढाँचा → विरासत (प्रीमियम) चुनिए। पहले से भेजे गए निमंत्रणों के लिंक जैसे थे वैसे ही चलते रहेंगे।

पारंपरिक भारतीय कार्ड (पुराने ज़माने वाला)

जो कार्ड हमारे यहाँ छपकर आते हैं — ऊपर गणेश जी, नीचे “॥ श्री गणेशाय नमः ॥”, चारों ओर दोहरा लाल-सुनहरा बॉर्डर और आख़िर में “विनीत” — अब वैसे कार्ड भी बन जाते हैं।

देव-चिन्ह सिर्फ़ पारंपरिक कार्ड में नहीं — किसी भी टेम्पलेट में लगाया जा सकता है। बाक़ी टेम्पलेट में यह अलग कार्ड बनकर ऊपर आ जाएगा।

PDF में डाउनलोड

पहले निमंत्रण सहेजिए — उसके बाद शेयर लिंक के ठीक नीचे अलग 📄 PDF बनाएँ बॉक्स आ जाता है (HTML डाउनलोड चालू हो तो वे बटन उसके नीचे)। सहेजने से पहले यह बॉक्स जान-बूझकर नहीं दिखाया जाता, ताकि अधूरे कार्ड की PDF न बने।

PDF बनाने का काम आपका ब्राउज़र करता है — इसलिए कोई सर्वर नहीं चाहिए, फ़ाइल हल्की रहती है और हिंदी अक्षर साफ़ छपते हैं। संगीत और एनिमेशन PDF में नहीं आते; उसके लिए शेयर लिंक भेजिए।

लॉगिन और डाउनलोड

अगर वेबसाइट के मालिक ने लॉगिन चालू रखा है, तो डाउनलोड दबाते ही नया, सुरक्षित login box खुलेगा। आप ईमेल और पासवर्ड से अकाउंट बना सकते हैं या Google configured होने पर official Continue with Google button और Google One Tap इस्तेमाल कर सकते हैं। OTP अभी बंद है।

मेरे सहेजे हुए कार्ड

लॉगिन के बाद संपादक में नीचे 🗂 मेरे सहेजे हुए कार्ड बटन आता है। दबाते ही आपके सारे बने हुए निमंत्रण एक जगह दिख जाते हैं।

कार्ड दोबारा बदलना (पहली बार मुफ़्त)

एक बार सहेजने के बाद कार्ड लिंक पर चला जाता है, इसलिए उसे बदलने का तरीक़ा थोड़ा अलग है:

टेम्पलेट ख़रीदना

जिन डिज़ाइनों पर क़ीमत लिखी है, उन्हें एक बार ख़रीदने पर आप एक महीने तक (या जितने दिन मालिक ने तय किए हों) जितनी बार चाहें बदल सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

कुछ काम न करे तो

  • सहेजने के बाद लिंक नहीं बना? — लॉगिन कीजिए (लिंक अकाउंट से जुड़ता है), फिर दोबारा “सहेजें” दबाइए। टेम्पलेट सशुल्क हो तो पहले भुगतान माँगा जाएगा।
  • PDF का बॉक्स नहीं दिख रहा? — पहले “सहेजें” दबाइए। फिर भी न दिखे तो साइट के मालिक ने PDF बंद रखा है।
  • पुराना बदलाव नहीं दिख रहा? — ब्राउज़र पुरानी कॉपी दिखा रहा है। पन्ना रिफ़्रेश कीजिए (फ़ोन पर नीचे खींचकर)।
  • संगीत नहीं बज रहा? — ब्राउज़र के नियम के कारण खोलने वाले को कार्ड पर एक बार टैप करना पड़ता है; फ़ोन का साइलेंट मोड भी देख लीजिए।
  • मेहमान को लिंक नहीं खुल रहा? — पूरा लिंक (https:// समेत) भेजा गया है या नहीं देखिए; WhatsApp कभी-कभी लंबा लिंक तोड़ देता है।
  • फ़ोटो धुँधली? — छोटी फ़ोटो न डालें; कम से कम 1000px चौड़ी फ़ोटो चुनिए।
  • ड्राफ़्ट ग़ायब? — “मेरे ड्राफ़्ट” खोलिए; लॉगिन किया था तो ☁ आपके अकाउंट में सहेजे ड्राफ़्ट के नीचे मिलेगा।
  • फिर भी अटके? — संपर्क पेज से हमें एक स्क्रीनशॉट भेजिए; कार्ड का लिंक और अपने फ़ोन/ब्राउज़र का नाम भी लिख दीजिए।

भुगतान, रिफंड और संपर्क

How to create an invitation

  1. Pick a template — choose the occasion on the home page and press “Use this”.
  2. Fill in the details — names, family, date, time, venue and phone numbers. The live preview updates as you type.
  3. Save — press “Save”. The invitation is stored on the site and the share link is created automatically. The 📄 Make a PDF box and (if switched on) the HTML download buttons appear right below it — they stay hidden until you save.
  4. Send it — copy the link, press the WhatsApp button or show the QR code. One tap and your guests see the whole invitation — photos, music and animation — on their phone.

Sharing

  • WhatsApp: press the WhatsApp button after saving — the message arrives ready with your link. Guests need no app and no file.
  • Copy the link: press Copy and paste it into any chat, SMS, email or social post.
  • QR code: press QR and save the image for printed cards, shops or banners.
  • PDF: after saving, use the 📄 Make a PDF box for anyone who wants a printable card.

If the site owner leaves HTML download switched on, a Download HTML file button appears after saving too. It packs the whole invitation into one .html file you can send on WhatsApp as a Document — an optional extra, not the main way to share.

Changing the language (6 languages)

The language button sits at the top right: Hindi, English, Marathi, Gujarati, Punjabi and Sanskrit. Pick one and the whole site — home page, editor, buttons — switches over and is remembered next time.

Music

All built-in tracks were produced for this site, so sharing them raises no copyright issue. You can upload your own audio, but do not add film songs without permission. Browsers only start audio after the guest taps the card once.

Invitation size

Photos and music travel inside the invitation. Keep 3–4 photos so the link opens quickly on mobile data. If you want the HTML file, “Download without music” gives you a lighter one.

Privacy

Nothing is uploaded. Everything is built and stored in your browser. Clearing browser data removes drafts, so keep a JSON backup.

Scroll animation

In the Animation section choose a scroll reveal style: rise up, zoom, 3D page flip, alternate left/right, blur to sharp, curtain wipe, unfold, gentle swing — or none. Ten styles in all.

  • Animate again when scrolling back up — sections replay as you scroll upward too.
  • Line-by-line reveal inside each card.
  • Parallax on the opening screen for a sense of depth.
  • Progress bar and back-to-top button can be switched on or off.
  • The schedule line draws itself and gallery photos cascade in.
  • Guests who enable “reduce motion” on their phone see a calm, static version automatically.

Use “Open in new tab” above the preview to check it full screen.

Your own colours

Besides the 22 ready palettes, tick Use my own colours. Pick dark or light, then background, accent and text colours — the rest is derived automatically and the editor warns you if the text stops being readable. 🎲 gives a random pairing, and 🖼️ Pick colours from my photo builds a theme from your cover photo.

Guest list & personal links

  1. Enter the invitation web address in Share, QR & privacy.
  2. Add names in Guest list — one at a time or by pasting many at once.
  3. Each guest gets 🔗 Copy link and 💬 Send on WhatsApp. Opening that link greets them by name at the top of the invitation.
  4. Download CSV exports name, phone, link and message for Excel.

The list stays in your browser and is never included in the downloaded invitation.

RSVP form

Turn on RSVP and add your WhatsApp number. Guests answer yes/no, how many people and a message; pressing “Send on WhatsApp” delivers a ready-made message to you. No server or database required.

QR code & UPI shagun

Other sections you can add

Heritage — the premium royal theme

A new, more expensive-looking wedding design: ivory, deep wine and champagne gold, calm serif headings, and the couple’s names in fine calligraphy.

Any older template can use the look too — in the editor open Design and set Card frame → Heritage (premium). Invitation links you have already sent keep working unchanged.

Indian traditional cards

The printed-card look many Indian families still prefer — Ganesha at the top, “॥ श्री गणेशाय नमः ॥” below it, a double red-and-gold border and the “with respect” line at the end.

The symbol is not limited to traditional cards. Add it to any template and it appears as its own card near the top.

Download as PDF

Save the invitation first — the separate 📄 Make a PDF box then appears just under the share link (with the Download HTML file buttons below it when HTML download is on). It is deliberately hidden before the first save so nobody prints a half-finished card.

Your browser does the PDF work, so no server is needed, the file stays small and Devanagari text stays crisp. Music and animation are not part of a PDF — send the share link for those.

Logging in & downloading

If the site owner has switched login on, download opens the redesigned sign-in box. You can use email and password, the official Google button, or Google One Tap when configured. OTP is disabled.

Your saved cards

Once you are logged in the editor shows a 🗂 Your saved cards button near the bottom. It opens every invitation you have made in one place.

Editing a card again (first save is free)

Saving puts the card on a public link, so changing it afterwards works a little differently:

Buying a template

Designs that show a price can be edited and downloaded as often as you like for one month (or whatever period the owner set) after a single purchase.

If something does not work

  • No link after saving? — log in (the link is tied to your account) and press Save again. A paid template asks for payment first.
  • No PDF box? — press Save first. If it still does not show, the site owner has switched PDF off.
  • Old version showing? — your browser cached the page; refresh it (pull down on a phone).
  • Music not playing? — browsers require one tap on the card before audio starts; also check the phone’s silent switch.
  • Guest cannot open the link? — make sure the full link including https:// was sent; WhatsApp sometimes breaks long links.
  • Blurry photos? — use images at least 1000px wide.
  • Draft missing? — open “My drafts”; if you were logged in it is under ☁ Drafts saved in your account.
  • Still stuck? — send us a screenshot from the Contact page, with the card link and your phone/browser.

Payments, refunds & contact